फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Mayor Election today congress BJP aap all update

Amritsar Mayor Election: जितेंद्र सिंह मोती बने मेयर, आप ने तीनों पदों पर किया कब्जा, कांग्रेस ने दिया धरना

Mon, 27 Jan 2025 08:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 08:02 PM IST
सार

36 दिन पहले हुए चुनाव में 40 सीट लेकर कांग्रेस पहले नंबर पर रही थी। पार्टी ने एक आजाद पार्षद को भी अपने साथ जोड़ लिया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने आजाद पार्षदों के अलावा भाजपा के दो पार्षदों को अपने साथ लाकर 40 का आंकड़ा छू लिया था। ऐसे में अब आप ने तीनों पदों पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
Amritsar Mayor Election today congress BJP aap all update
पत्रकारों से बात करते अमृतसर भाजपा के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर नगर निगम में आम आदमी पारिटी (आप) का कब्जा हो गया है। आप ने मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के तीनों पदों कब्जा किया है। सोमवार को नगर निगम हाउस की पहली मीटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को शहर का नया मेयर घोषित कर दिया। पार्षद प्रियंका शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर और अनिता को डिप्टी मेयर घोषित किया गया। वहीं आप की इस घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुवाई में समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए और धरना लगा दिया। 36 दिन पहले हुए चुनाव में 40 सीट लेकर कांग्रेस पहले नंबर पर रही थी। पार्टी ने एक आजाद पार्षद को भी अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने आजाद पार्षदों के अलावा भाजपा के दो पार्षदों को अपने साथ लाकर 40 का आंकड़ा छू लिया। 
विज्ञापन

भाजपा ने आप पर लगाए आरोप

वहीं भाजपा ने किसी का समर्थन न करते हुए विपक्ष में बैठने का फैसला लिया है। अमृतसर भाजपा के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने आरोप लगाया कि मेयर के चयन के लिए सत्तापक्ष द्वारा संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।  भाजपा के नौ पार्षद जीतकर आए थे और आप के पास सिर्फ 24 पार्षद थे। संख्या बढ़ाने के लिए जो घटिया बातें इन्होंने की, वह बाबा जी के संविधान की धज्जियां उड़ाने के समान है।
विज्ञापन


संधू ने कहा कि पार्षदों की खरीद फरोख्त और पुलिस की मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। हमारे सभी पार्षदों को धमकियां दी गई। हर तरह का लालच देने का प्रयास किया गया। लोगों का फतवा नहीं मिला तो बीजेपी ने तय किया कि वह विपक्ष की भूमिका निभाएगी। शहर की उन्नति व तरक्की के लिए काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संधू ने कहा कि हमारे दो पार्षदों को डरा धमकाकर इन्होंने आप में शामिल कर लिया। अब एक और पार्षद विकास गिल को एक महीने से डरा रहे हैं। उससे कहा था कि ऐसे केस में फंसाएंगे कि जमानत भी नहीं मिलेगी, पर उसने उनकी बात नहीं मानी। उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। सीएम हाउस से भी कुछ बंदे यहां बैठे हैं जो मेयर की कुर्सी हथियाने के लिए साम दाम दंड भेद की नीति अपना रहे हैं। लेकिन भाजपा हाउस में विपक्ष की भूमिका निभाएगी और किसी भी पार्टी को न तो बाहर से ओर न किसी अन्य तरीके से सपोर्ट किया जाएगा।

 
वहीं कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का दावा है कि अमृतसर को मेयर आप सरकार ही देगी।  

भाजपा के 7 और शिअद के 4 पार्षद ही देंगे शहर को मेयर

डिवीजनल कमिश्नर जालंधर रेंज की ओर से हाउस गठन और शपथ ग्रहण समारोह की तिथि 27 जनवरी तय की गई है। आप और कांग्रेस के पास अब भाजपा के बचे 7 और शिअद के 4 पार्षदों का ही सहारा है। भाजपा-शिअद के 11 पार्षद जिस पार्टी को समर्थन देंगे, उसी का मेयर बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed