फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, grain, smell, sale, village

गेहूं की बदबू से परेशान ग्रामीणों ने कहा, बेच देंगे गांव

Thu, 28 May 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 28 May 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
गांव कदगिल को ग्रामीणों ने बेचने का मन बना लिया है। लोग गांव में बने पनग्रेन के गोदाम में सड़ रहे गेहूं से परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार विभाग की लपरवाही के कारण गोदाम में पिछले 3-4 साल से लगभग पांच लाख बोरियों में रखा गेहूं खराब हो चुका है और इसकी बदबू के कारण उनका जीना मुहाल है।
विज्ञापन


गोदाम के बाहर से नाक पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ता है। बार-बार पनग्रेन के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन के सामने गुहार लगाने के बावजूद गोदाम में पड़ा खराब गेहूं नहीं उठाया जा रहा। गोदाम में सड़ रहा लाखो टन गेहूं पशुओं के लिए भी नुकसानदेह है। इससे परेशान ग्रामीणों ने गांव को ब्रिकी पर लगा दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीण निशान सिंह, रछपाल सिंह, सक्त्तर सिंह, दविंदर सिंह, बलबीर सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, अजीत सिंह, दविंदर कौर, परमजीत कौर, मनजीत कौर, रमनदीप कौर, कुलविंदर कौर, रणजीत कौर, दर्शन कौर और नवदीप कौर ने बताया कि इस गेहूं की बदबू के कारण अब उनके रिश्तेदार तक गांव में नहीं आते। उन्होंने कहा कि पनग्रेन के उच्चाधिकारी पता नहीं किस दबाव में इस खराब गेहूं को गोदाम से उठाना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ  कांग्रेस ने ग्रामीणों के पक्ष में मोर्चा खोलते हुए खराब गेहूं के मामले में पनग्रेन के उच्चाधिकारियों को निलंबित करने की मांग के साथ फूड सप्लाई एवं खाद्य मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरो से इस्तीफे की मांग की है। पंजाब कांग्रेस की प्रवक्ता और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मनीषा मेहता, कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष सुखदेव भार्गव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की टीम ने खराब गेहूं के मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है।

कांग्रेसियों ने कहा कि पंजाब सरकार लाखों टन गेहूं की बर्बादी को देख रही है। इस मामले में लापरवाही दिखाने वाले सभी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने जनरल सहायक अमरिंदर सिंह टिवाना को मांग पत्र देकर खराब गेहूं को तुरंत उठाने की मांग की। \


मामले की जांच होगी : डीसी
गांव कदगिल में पनग्रेन के गोदाम में गेहूं के खराब होनेेे की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। इस खराब गेहूं के मामले में जो कोई भी लापरवाह पाया गया उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को किसी भी समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए वह खुद गोदाम का निरीक्षण करेंगे।
बलविंदर सिंह धालीवाल, डीसी, तरनतारन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed