फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar: Foreign currency worth 33 lakhs recovered from two passengers at airport

Amritsar: एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से 33 लाख की विदेश करेंसी बरामद, दुबई जा रहे थे दोनों

Sun, 04 Sep 2022 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 01:27 PM IST
सार

आरोपियों के कब्जे से बरामद विदेशी करेंसी को कब्जे में लेने के बाद कस्टम अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कस्टम एक्ट 1952 की धारा 110 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Amritsar: Foreign currency worth 33 lakhs recovered from two passengers at airport
अमृतसर एयरपोर्ट - फोटो : फाइल

विस्तार

कस्टम एयर इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों ने सीआईएसएफ की मदद से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शनिवार को दुबई जा रहे दो यात्रियों के कब्जे से 42 हजार यूरो (इटली) पकड़े हैं। कस्टम ने विदेशी करंसी को जब्त करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कस्टम एक्ट 1952 की धारा 110 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमृतसर के रहने वाले दो यात्री दुबई के लिए फ्लाइट लेने शनिवार दोपहर एसजीआरडी एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों यात्रियों ने शाम करीब 7:30 बजे दुबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स-191 में सवार होना था। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मचारियों ने जब इनके सामान की जांच की तो उन्हें कुछ संदिग्ध सामान होने के संकेत मिले तो सुरक्षा कर्मचारियों ने दोनों यात्रियों को रोक लिया और उन्हें एयरपोर्ट इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस विंग के सहायक कमिश्नर प्रितपाल सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने जब दोनों यात्रियों के सामान की तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 21-21 हजार यूरो बरामद की। भारतीय करेंसी में इस विदेशी राशि की कीमत 32 लाख 86 हजार और 500 रुपये बनती है। कस्टम कमिश्नर राहुल नानगरे ने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत विदेशी करंसी जब्त कर ली और दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया है। अमृतसर के रहने वाले इन दोनों यात्रियों से की कड़ी पूछताछ के बाद कस्टम एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद दोनों को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल तक हो सकती है सजा
कस्टम एक्ट 1952 की धारा 110 के तहत आरोपियों को तीन साल की कैद हो सकती है। इसके साथ ही उन्हें जुर्माना भी हो सकता है या फिर सजा और जुर्माना भी हो सकता है।

विदेशी करंसी से दुबई में मिलता है सस्ता सोना
बताया जाता है कि दुबई में जाकर भारतीय करंसी में सोना खरीदने पर मंहगा मिलता है। अगर कोई व्यक्ति सोने की खरीद के वक्त विदेशी करंसी में भुगतान करता है तो उसे वहां यह सोना काफी सस्ता मिल जाता है। यही कारण है कि कई बार लोग भारत से विदेशी करंसी अपने साथ लेकर जाते हैं, ताकि वहां से सस्ता सोना खरीद कर भारत में ला सकें।

दुबई की फ्लाइट से पहुंची महिला से मिला 540 ग्राम सोना
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को दुबई से पहुंची फ्लाइट से डीआरआई ने 540 ग्राम सोना पकड़ा है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) अधिकारियों को इस महिला की ओर से सोना तस्करी कर भारत लाए जाने की पहले से सूचना थी। इसके आधार पर ही डीआरई की टीम शनिवार को एयरपोर्ट पहुंच गई। फ्लाइट के लैंड करने के बाद यात्रियों के बाहर निकलते ही डीआरआई अधिकारियों ने महिला को अन्य यात्रियों से अलग कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 540 ग्राम सोना बरामद हुआ। यह महिला यात्री स्पाइस जेट की फ्लाइट से पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed