{"_id":"6ac5483b91b3e6ff700718a4","slug":"mega-rally-for-rani-pension-in-sangrur-on-october-10-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119773-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: रानी पेंशन के लिए 10 अक्तूबर को संगरूर में महारैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: रानी पेंशन के लिए 10 अक्तूबर को संगरूर में महारैली
Wed, 07 Oct 2026 12:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब सरकार के खिलाफ पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संगठनों ने संघर्ष तेज करने का एलान किया है। पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट ने 10 अक्तूबर को संगरूर में एनपीएस कर्मचारियों की महारैली बुलाई है।
फ्रंट नेताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पुरानी पेंशन बहाली का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा से पहले थोपी जा रही यूनिफाइड पेंशन स्कीम जैसी अंशदायी योजनाएं कर्मचारी विरोधी हैं। ये योजनाएं अस्वीकार्य होंगी। फ्रंट नेताओं ने डीए की अधूरी किस्तें जारी कर आंदोलन कमजोर करने की कोशिश विफल बताई। साझा तालमेल समिति की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करना, न्यूनतम वेतन कानून और पंजाब का वेतनमान बहाल करना शामिल है। फ्रंट नेताओं ने एनपीएस कर्मचारियों से 10 अक्तूबर की रैली को सफल बनाने की अपील की।