फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Cross-border illegal arms smuggling network busted two smugglers arrested with weapons

Amritsar: दो तस्कर हथियारों सहित गिरफ्तार, गणतंत्र दिवस पर वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

Wed, 21 Jan 2026 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 11:42 AM IST
सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार विभिन्न आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाए जाने थे, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता था। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर भी किसी वारदात को अंजाम देने की सारी से रची जा रही थी।

विज्ञापन
Amritsar Cross-border illegal arms smuggling network busted two smugglers arrested with weapons
आरोपी से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर शहरी पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें दो ग्लॉक पिस्तौल और चार .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर भारत में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार विभिन्न आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाए जाने थे, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता था। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर भी किसी वारदात को अंजाम देने की सारी से रची जा रही थी। इस मामले में थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और उनके आपराधिक संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार किन इलाकों में पहुंचाए जाने थे और इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि संगठित अपराध, अवैध हथियार तस्करी और सीमा पार आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed