Amritsar: तरनतारन में घुसे ड्रोन को BSF ने फायरिंग कर गिराया, खेत से मिला, हेरोइन भी बरामद
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बल जवान रविवार की रात तरनतारन जिला में पाकिस्तान के साथ सटी भारतीय सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने सीमांत गांव कलश के निकट पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन के घुसने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जवानों ने फायरिंग कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें: नशे में दुस्साहस: नशेड़ी ने PRTC की बस चुराई, आठ किमी ले गया, फिर खेत में खड़ी कर अंदर ही सो गया
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बल जवान रविवार की रात तरनतारन जिला में पाकिस्तान के साथ सटी भारतीय सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने सीमांत गांव कलश के निकट पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन के घुसने की आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की दिशा में फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद ड्रोन की आवाज आना बंद हो गई। बल के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया।
सोमवार तड़के जवानों ने कलश गांव से सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान सीमांत गांव खेमकरण के बाहर स्थित एक खेत में ड्रोन मिला। जिसके साथ पीले रंग का प्लास्टिक का एक लिफाफा बंधा था। उसे खोलने के बाद जांच करने के दौरान पाया कि उक्त पीले रंग के पैकेट में तीन किलो हेरोइन थी। बीएसएफ के अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद ड्रोन और हेरोइन लोकल पुलिस को सौंप दी।
गुरदासपुर: सीमा पर ड्रेन व किसी भी गतिविधि का पता चले तो कंट्रोल रूम में करें संपर्क
उधर, गुरदासपुर में एडीसी सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में जिला स्तरीय नारको कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग हुई। एडीसी सुभाष चंद्र ने पुलिस व सिविल अधिकारियों को हिदायत दी कि जिले में नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में समाज के हर वर्ग का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में गठित विलेज डिफेंस कमेटियां रेगुलर तौर पर मीटिंग करें और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को अगर कोई भी ड्रोन अथवा कोई भी संदेह गतिविधि होती दिखाई देती है तो वह तुरंत कंट्रोल रूम के नंबर 1800-180-1852 या फिर पुलिस विभाग के हेल्प लाइन नंबर 78145-45950 पर संपर्क करें। साथ ही उन्होंने मेडिकल स्टोरों की विशेष चेकिंग करने की भी हिदायत दी है। बैठक में एसडीएम गुरदासपुर अमनदीप कौर, सहायक कमिश्नर सचिन पाठक, एसपी गुरदासपुर प्रिथीपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, डॉ. किरपाल सिंह, लखविंदर सिंह उपस्थित रहे।