{"_id":"683317a3ecd576673b0e8b6b","slug":"akali-leader-harjinder-singh-shot-dead-in-punjab-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अकाली नेता की हत्या: बदमाशों ने की फायरिंग, हरजिंदर सिंह को लगी तीन गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अकाली नेता की हत्या: बदमाशों ने की फायरिंग, हरजिंदर सिंह को लगी तीन गोलियां
Mon, 26 May 2025 03:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 26 May 2025 03:08 PM IST
सार
अमृतसर के जंडियाला नगर काउंसिल के अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हादसे में अकाली नेता की मौत हो गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े गोलियां चली हैं। अमृतसर के जंडियाला नगर काउंसिल के अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह को कुछ लोगों ने रविवार की दोपहर छेहरटा इलाके में गोलियां मारीं। इस वारदात में हरजिंदर सिंह को तीन गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान अकाली नेता की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने की तीन आरोपियों की पहचान
पुलिस ने हरजिंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी, किशु और करण कीड़ा के तौर पर हुई है। इसकी जानकारी डीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने दी। उन्होंने कहा पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या कृष्ण गैंग ने की है। कृष्ण गैंग ओर पार्षद के बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।