फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Aishwarya-Randeep's film 'Sarabjit' in controversy

विवादों में ऐश्वर्या-रणदीप की ‘सरबजीत’

Tue, 16 Feb 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 16 Feb 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya-Randeep's film 'Sarabjit' in controversy
ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘सरबजीत’ विवादों में घिर गई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय कैदी सरबजीत की असली बहन होने का दावा करने वालीं मंजीत कौर ने फिल्म में ऐश्वर्या के किरदार पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि ऐश्वर्या ने फिल्म में सरबजीत की बहन का रोल अदा करने से पहले उनसे अनुमति नहीं ली थी।

मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मंजीत ने कहा कि सरबजीत की असली बहन वह हैं। दलबीर कौर जानबूझकर सरबजीत की बहन बनकर हर तरह का फायदा ले चुकी हैं। इसके खिलाफ उसने समय-समय पर आवाज भी उठाई, लेकिन उसकी आवाज को दबा दिया गया। अब वह चुप नहीं बैठेंगी और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

फिल्म को किसी भी सूरत में रिलीज नहीं होने देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरबजीत की पत्नी सुखजीत जब भी दलबीर कौर के खिलाफ आवाज उठाती लगती तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। मंजीत कौर ने बताया कि अगर ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म की शूटिंग को जल्द नहीं रोका तो वह हाईकोर्ट जाकर सारी फिल्म की टीम के खिलाफ याचिका दायर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed