{"_id":"690b3b27ea36c4466e0da298","slug":"aided-school-teachers-union-mobilizes-for-jail-bharo-movement-give-arrests-in-tarn-taran-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम: जेल भरो आंदोलन करेगी एडेड स्कूल टीचर्स यूनियन; आठ माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम: जेल भरो आंदोलन करेगी एडेड स्कूल टीचर्स यूनियन; आठ माह से नहीं मिला वेतन
Wed, 05 Nov 2025 05:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 05 Nov 2025 05:25 PM IST
सार
पंजाब की एडेड स्कूल टीचर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। यूनियन ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यूनियन की तरफ से जेल भरों आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षकों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
अप्रैल महीने से वेतन की मांग को लेकर संघर्षरत एडेड स्कूल टीचर्स यूनियन ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यूनियन की तरफ से जेल भरो आंदोलन के तहत 7 नवंबर को गिरफ्तारियां देने का एलान गया किया है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाथी गेट में एडेड स्कूल टीचर्स यूनियन के पंजाब प्रधान गुरमीत सिंह ने 7 नवंबर के प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन की तैयारियों के सिलसिले में मीटिंग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने एडेड स्कूलों के 1700 मुलाजिमों का पिछले 8 महीनों से वेतन जारी नहीं किया है। सरकार एडेड स्कूलों के प्रबंधकों के खातों की जांच के बहाने इन पुराने स्कूलों को बंद करने की साजिश रच रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि वह अपने अनावश्यक पत्र वापस लें और दिसंबर तक वेतन जारी करें, यदि 6 नवंबर तक आठ महीने का बकाया वेतन जारी नहीं किया गया, तो 7 नवंबर को सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ डीसी दफ्तर तरनतारन समक्ष धरना देंगे और सभी प्रबंधक कमेटियों के सदस्य भी अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले यूनियन अपनी मांगों को लेकर 1 नवंबर को तरनतारन उपचुनाव में आप सरकार के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू की रिहायश के बाहर कपड़े उतार कर धरना दिया था। बावजूद सरकार ने उनका वेतन जारी नहीं किया। इस मौके पर प्रिंसिपल विकास पराशर, जसविंदर सिंह, अजय चौहान, राज कुमार मिश्रा, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह बेदी, राजबिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन