फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   agenda, aap, right, akali, fail, navjot kaur, amritsar

‘आप का एजेंडा सही, अकाली हो रहे फेल’

Fri, 26 Feb 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 26 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
agenda, aap, right, akali, fail, navjot kaur, amritsar
अगले विधानसभा चुनावों के लिए आप का एजेंडा सही है। अकाली जमीनी स्तर पर फेल हो रहे हैं। विरसा सिंह वल्टोहा ओछी राजनीति से बाज आएं। ये बातें संसदीय सचिव मेडम नवजोत कौर सिद्धू ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह आप ने दिल्ली में अपना एजेंडा लोगों के समक्ष रखकर जीत हासिल की थी। उन्हीं एजेंडों को पंजाब में लागू करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा यह मेरी निजी राय है। कौर ने कहा अकालियों ने सत्ता हासिल करने के लिए लोगों को बड़े सपने दिखाए थे।
विज्ञापन


लोगों ने विश्वास कर वोट डाले और अकाली दो बार सत्ता में आए। पर हकीकत में जमीनी स्तर अकालियों ने लोगों के बीच किए गए वायदे भूल गई। मैने जब-जब अपने क्षेत्र के विकास के लिए फंड मांगे तो केवल झूठे दिलासे मिलें। कई बार मुझे अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी  सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया। आप; में शामिल होने पर सिद्धू ने जवाब देना उचित नहीं समझा। विरसा सिंह वल्टोहा पर आरोप लगाते  हुए कहाकि घर बैठकर किसी के ऊपर आरोप नहीं लगाने चाहिए। किसी मुद्दे पर विरोध करने से पहले उसकी सच्चाई जाननी चाहिए। मैं किसी का विरोध करती हूं, तो सबसे पहले मेरे पास उसका सबूत होता है।


2012 चुनावों में जिन एजेंडो पर पार्टी ने जीत दर्ज की थी, अभी तक उन्हें पूरा नहीं किया। मेरा सवाल है 2017 चुनाव में जीत के लिए पार्टी किस आधार पर जनता से वोट  मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed