{"_id":"6761679ef5b8a749e6043ee3","slug":"actor-sanjay-dutt-in-amritsar-golden-temple-film-shooting-in-punjab-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजू बाबा पहुंचे अमृतसर: गोल्डन टेंपल में टेका माथा, पंजाब में हो रही फिल्म की शूटिंग, यामी गौतम भी साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजू बाबा पहुंचे अमृतसर: गोल्डन टेंपल में टेका माथा, पंजाब में हो रही फिल्म की शूटिंग, यामी गौतम भी साथ
Tue, 17 Dec 2024 07:46 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 17 Dec 2024 07:46 PM IST
सार
बाॅलीवुड स्टार संजय दत्त ने मंगलवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उनके साथ अभिनेत्री यामी गौतम, निर्देशक आदित्य धर भी थे। आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए संजय दत्त व यामी गौतम पंजाब आए हुए हैं।
विज्ञापन
गोल्डन टेंपल में संजय दत्त।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (संजू बाबा) मंगलवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। संजू बाबा अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब आए हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग नई फिल्म की शूटिंग अमृतसर में कर रहे हैं। इसलिए वह अपनी टीम के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे हैं। अमृसर आना उन्हें अच्छा लगता है।
विज्ञापन
मंगलवार को बाॅलीवुड स्टार संजय दत्त ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उनके साथ सिने स्टार यामी गौतम, निर्देशक आदित्य धर भी थे। आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए संजय दत्त व यामी गौतम 15 दिसंबर रात से गुरुनगरी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त ने कहा कि पंजाब साडा स्टेट है। पंजाब के साथ हमेशा जुड़ाव रहा है और पंजाब के साथ बहुत प्यार और लगाव भी है। राजनीति से जुड़े सवाल पर संजय दत्त ने कहा कि कृपया मुझे माफ करो, ऐसे सवाल न पूछो। दरअसल उनसे पूछा गया था कि आपके पिता लंबे समय तक राजनीति में रहे हैं और आपका क्या ऐसा कोई प्लान है। उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब देने से इनकार कर दिया।
वहीं, संजय दत्त ने बताया कि जिस फिल्म की वह शूटिंग कर रहे हैं वह एक्शन फिल्म है। वहीं उन्होंने कहा कि अमृतसर आकर उन्हें अच्छा लगा है। यहां वह जलेबी, पनीर टीका और लस्सी भी पीएंगे। संजू बाबा ने कहा कि अमृतसर का खाना बल्ले-बल्ले (लाजवाब) है।