फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Accused arrested with nine pistols

Amritsar News: नौ पिस्तौल समेत आरोपी काबू

Sat, 15 Nov 2025 10:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 15 Nov 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with nine pistols
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने राज्य में हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी से नौ पिस्तौल बरामद हुए। हथियारों की यह खेप मध्य प्रदेश से लाई गई थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।


सीआई के सब इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान जिला तरनतारन के गांव नौशहरा पन्नुआं निवासी अरुण सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उक्त हथियार उसने मध्य प्रदेश से लिए हैं। वह इन पिस्तौल को गैंगस्टरों को सप्लाई करना चाहता था। इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में टारगेट किलिंग और गैंगवार में किया जाना था। पकड़ी गई हथियारों की खेप में 32 बोर के सात पिस्तौल और 30 बोर के दो पिस्तौल शामिल हैंं। अरुण सिंह ने स्वीकार किया है कि वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश के असलहा तस्करों के संपर्क में है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अरुण सिंह छेहरटा के पास हथियार सप्लाई करने पहुंच रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान एक बैग से नौ पिस्तौल बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed