फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   accident, pathankot accident, boy dead in accident, one injured in accident, amritsar

पठानकोट में सड़क हादसे नौजवान की मौत, दोस्त घायल

Sun, 05 Jun 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 05 Jun 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
accident, pathankot accident, boy dead in accident, one injured in accident, amritsar
हादसा - फोटो : dummy picture
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर शाम गांव तलवाड़ा जटटां के नजदीक ट्रक की टक्कर से दिल्ली निवासी बाइक सवार नौजवान की मौत हो गई और उसका दोस्त मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग निकले चालक के खिलाफ नंगलभूर चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान नीरज शर्मा (28) निवासी पुराना रोशनपुर नईदिल्ली और घायल की पहचान प्रवीन (33) नई दिल्ली के तौर पर हुई है। नंगलभूर चौकी इंचार्ज एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि नीरज शर्मा व उसका दोस्त प्रवीन बाइक पर सवार होकर दिल्ली से लेह लद्दाख घूमने के लिए जा रहे थे। तलवाड़ा जटटां के नजदीक हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इससे बाइक चला रहे नीरज की मौके पर मौत हो गई और उसके दोस्त प्रवीन को मामूली चोटें आई है। प्रवीन का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। उन्होंने बताया नीरज का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  गया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और अज्ञात चालक के खिलाफ धारा कई धाराओं मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed