{"_id":"693309a3443736e6520a28ec","slug":"aap-workers-attacked-in-election-related-dispute-five-injured-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजासांसी में गोलीकांड: चुनावी रंजिश में AAP कार्यकर्ताओं पर हमला, पांच घायल; दो घायलों की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजासांसी में गोलीकांड: चुनावी रंजिश में AAP कार्यकर्ताओं पर हमला, पांच घायल; दो घायलों की हालत नाजुक
Fri, 05 Dec 2025 10:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Dec 2025 10:04 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी की हल्का प्रभारी सोनिया मान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्का को घेरकर दातरों से वार किए और गोलियां चलाईं, जिसमें पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों की हालत नाजुक है। एक वेंटिलेटर पर और दो को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के हल्का राजासांसी इलाके में चुनावी रंजिश के चलते शुक्रवार को बड़ा हिंसक मामला सामने आया। आम आदमी पार्टी के जिला परिषद उम्मीदवार लखविंदर सिंह लक्का और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की हल्का प्रभारी सोनिया मान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्का को घेरकर दातरों से वार किए और गोलियां चलाईं, जिसमें पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों की हालत नाजुक है। एक वेंटिलेटर पर और दो को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सोनिया मान ने इसे 'कांग्रेस की गुंडागर्दी' बताते हुए कहा कि विरोधी पक्ष डर फैलाकर चुनावी मुकाबले से हटाने की कोशिश कर रहा है। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। मंत्री भुल्लर का कहना है कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है और ऐसी हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान हुई तकरार के बाद आज फिर हमला हुआ है। चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं। गोलियाँ चलने की चिकित्सकीय पुष्टि करवाई जा रही है। पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।