फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A scuffle between you party workers, a serious

आप पार्टी वर्करों में हाथापाई, एक गंभीर

Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
A scuffle between you party workers, a serious
आप पार्टी के वर्करों में रंजिशन हुए झगड़े में एक वर्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना घुम्मण कलां की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह वासी उदोवाली कलां बटाला ने बताया कि वह आप पार्टी का वर्कर है। 17 अगस्त को गांव सहारी के निवासियों के कार्ड भरने के लिए साथियों नरेंद्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी सहूर कलां आए थे तो करीब शाम चार बजे उसी की पार्टी के चन्नण सिंह खालसा वासी हरचोवाल, जसकरण सिंह वासी शाहपुर जाजन, दलजीत सिंह वासी तलवंडी रामा बटाला, अर्जुन सिंह पुत्र रवेल सिंह वासी मोहलोवाली बटाला, ब्रीजा गाड़ी पर आए और आते ही उसके साथ बिना किसी बात के हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान चन्नण सिंह ने उस पर आरोप लगा दिया कि वह उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ करके आया है। जबरदस्ती उसे अपनी गाड़ी में बिठाने लगे। जब उसने गांववासियों को पुलिस बुलाने के लिए कहा तो उन्होंने हाथ में पकड़े उसका मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने बताया कि रंजिश यह है कि वह दोनों आप पार्टी से संबंधित होने के कारण डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसे लेकर उक्त आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर चन्नण सिंह खालसा, जसकरण सिंह, दलजीत सिंह व अर्जुन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed