फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A meeting of the Aam Aadmi Party's women's wing held in Ludhiana, emphasizing the need for greater female participation.

Amritsar News: लुधियाना में आप महिला विंग की बैठक, महिलाओं की सशक्त भागीदारी पर जोर

Thu, 25 Sep 2025 07:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:47 PM IST
सार

लुधियाना में आम आदमी पार्टी महिला विंग की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिलाओं के सशक्त प्रतिनिधित्व और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। पार्टी ने ब्लॉक-वार्ड स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
A meeting of the Aam Aadmi Party's women's wing held in Ludhiana, emphasizing the need for greater female participation.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। आम आदमी पार्टी कार्यालय में वीरवार को महिला विंग की एक विशेष बैठक हुई। यह बैठक लुधियाना शहरी महिला विंग की अध्यक्ष मनीषा कपूर ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और पंजाब प्रभारी गायत्री बिश्नोई के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की। बैठक में मुख्य चर्चा इस बात पर हुई कि महिला संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी कैसे बनाया जाए। इस अवसर पर मालवा सेंट्रल जोन प्रभारी अजिंदर कौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मनीषा कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से महिलाओं की आवाज को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। हम पार्टी की सोच और काम को लुधियाना के हर घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही ब्लॉक और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति पर चर्चा होगी और क्षेत्र के सभी विधायकों के सहयोग से पार्टी की कार्ययोजना को घर-घर पहुंचाया जाएगा। अपने विचार व्यक्त करते हुए अजिंदर कौर ने कहा कि पार्टी की असली ताकत महिलाओं की भागीदारी में निहित है। हम चाहते हैं कि हर वार्ड और हर ब्लॉक में महिलाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व हो।

बैठक में आप महिला विंग की अध्यक्ष बलजिंदर कौर (विधानसभा पश्चिम), बलजिंदर कौर (विधानसभा दक्षिण), पूनम अरोड़ा (विधानसभा उत्तर), अलका मल्होत्रा (विधानसभा मध्य), राधा मल्होत्रा (विधानसभा पूर्व), सुखप्रीत कौर (विधानसभा आत्मनगर) सहित कई प्रमुख हस्तियाँ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed