फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A farmer returning after watering his fields was shot dead

Amritsar News: खेतों को पानी लगाकर आ रहे किसान की गोलियां मार कर की हत्या

Sat, 27 Jul 2024 09:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 27 Jul 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
A farmer returning after watering his fields was shot dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेरा बाबा नानक (बटाला)। डेरा बाबा नानक के गांव शहजादा कलां में एक किसान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना शनिवार की देर शाम की है। मृतक की पहचान सविंदर सिंह 55 के रूप में हुई है। वहीं, डेरा बाबा नानक पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद डेरा बाबा नानक पुलिस इस हत्याकांड को लेकर अपनी जांच में जुट गई है।


सविंदर सिंह निवासी गांव शहजादा कलां शनिवार की देर शाम को अपने खेतों में पानी लगाकर वापिस घर को आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल पर कुछ अज्ञात हमलावर युवक आए और पीछे से सविंदर सिंह पर गोलियां चला दी। गोली मार कर उक्त हमलावर फरार हो गए। गोलियां लगने से सविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि सविंदर सिंह की किसी भी कोई दुश्मनी नही थी। फिलहाल गोली मारने के कारणों की कोई पुष्टि नहीं हो सकी। इस संबंध में डेरा बाबा नानक के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस पारिवारिक सदस्यों के बयानों के कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed