फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A drone and a packet of heroin recovered near India-Pakistan border

Amritsar News: भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से एक ड्रोन व एक पैकेट हेरोइन बरामद

Thu, 30 May 2024 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 30 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
A drone and a packet of heroin recovered near India-Pakistan border
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। बीएसएफ ने अमृतसर में हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ खुफिया विंग की रिपोर्ट के आधार पर बीएसएफ जवानों ने हेरोइन और ड्रोन बरामद किया है।


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि जिला अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में नशीले पदार्थों के साथ एक ड्रोन की मौजूदगी के बारे में दी गई सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध क्षेत्र में तत्काल व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान जवानों ने जिला अमृतसर के रोड़ांवाल खुर्द गांव के बाहरी इलाके से संदिग्ध हेरोइन 1 पैकेट बरामद किया जिसमें 550 ग्राम हेरोइन थी। इसके साथ 1 ड्रोन को भी सफलतापूर्वक बरामद किया। नशीले पदार्थों को पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लपेटा गया था। पैकेट के साथ 2 रोशनी वाली पट्टियां और नायलॉन की रस्सी से बना एक लूप भी मिला। बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed