{"_id":"5ddd530c8ebc3e54c979a908","slug":"a-accused-arrested-in-former-akali-sarpanch-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अकाली सरपंच की हत्या का एक आरोपी महाराष्ट्र में गिरफ्तार, पंजाब लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व अकाली सरपंच की हत्या का एक आरोपी महाराष्ट्र में गिरफ्तार, पंजाब लाने की तैयारी
Tue, 26 Nov 2019 10:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मंगलवार को पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में एक युवक को नामजद कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने का दावा किया है। अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया है कि आरोपी मामला दर्ज होने के बाद अपनी गिरफ्तारी की डर से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई है कि अमृतपाल सिंह निवासी गांव दालम नंगल थाना किला लाल सिंह भी पूर्व सरपंच दलबीर सिंह की हत्या में शामिल था। पुलिस के पास सूचना थी कि अमृतपाल सिंह महाराष्ट्र में है। आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी जसबीर राय की अगुवाई में बटाला से पुलिस टीम को भेजा गया। 25 नवंबर की रात करीब 9 बजे अमृतपाल सिंह को पूरना रेलवे स्टेशन जिला परभणी, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नांदेड जा रहा था। आरोपी को जल्द ही पंजाब लाया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 18 नवंबर को थाना कोटली सूरत मलही थाने के गांव ढिलवां के पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने कोटली सूरत मल्ही थाने में मृतक दलबीर सिंह के बेटे संदीप सिंह के बयान पर बलविंदर सिंह, उसके बेटे मेजर सिंह और मनदीप सिंह निवासी गांव ढिलवां समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
फिलहाल उक्त आरोपी फरार हैं। सरपंच की हत्या के बाद बटाला पुलिस ने पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। पुलिस की धीमी रफ्तार को देखकर सोमवार को मृतक सरपंच के पारिवारिक सदस्यों और अकाली वर्करों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।