फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A 21-year-old youth was shot dead due to a personal grudge.

Amritsar News: रंजिशन गोली मार कर 21 वर्षीय युवक की हत्या

Sat, 15 Nov 2025 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 15 Nov 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
A 21-year-old youth was shot dead due to a personal grudge.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खडूर साहिब। हलका पट्टी के गांव भाई लधु में गोली मार कर 21 वर्षीय गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदर की हत्या कर दी गई। हमले में गिंदर का दोस्त गुरजंट सिंह घायल हो गया। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव भाई लधु निवासी गुरविंदर सिंह गिंदर की दोस्ती भिखीविंड निवासी गुरजंट सिंह से थी। कुछ दिन पहले गिंदर का विवाद उसके घर समीप करियाना की दुकान का काम करने वाले प्रेम सिंह से हुआ था। शुक्रवार शाम को गिंदर अपने दोस्त गुरजंट के साथ खरीदारी करने अमृतसर गया। रात को वापस लौटते समय घर के पास करियाना की दुकान करते प्रेम सिंह के साथ उनका टकराव हो गया। प्रेम सिंह ने अपने पिता बचन सिंह व अजयपाल सिंह, अंग्रेज सिंह और जसविंदर सिंह के साथ मिलकर दोनों को घेर लिया। प्रेम सिंह ने पिस्टल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली गिंदर की गर्दन पर लगी। बचाव लिए भाग रहे गिंदर के दोस्त गुरजंट पर भी दो राउंड फायर किए गए लेकिन निशाना चूक गया। प्रेम सिंह के लड़कों ने पीछे दौड़कर गुरजंट पर दातरों से हमला किया। प्रेम सिंह ने अपने पिता बचन सिंह से मिलकर घायल पड़े गुरविंदर सिंह गिंदर पर दातर मारे। गिंदर के चाचा सतपाल सिंह ने बताया कि वे गिंदर को भिखीविंड स्थित अस्पताल में लेकर पहुंचे, तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। थाना सदर पट्टी के प्रभारी विपन कुमार ने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह, उसके पिता बचन सिंह, अंग्रेज सिंह, अजयपाल सिंह व जसविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed