फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जमीन विवाद में चली गोली, एक घायल

जमीन विवाद में चली गोली, एक घायल

Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। सीमावर्ती गांव बराड़ में जमीन विवाद को लेकर चली गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हरमन को गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना लोपोके पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बराड़ निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्होंने पांच कनाल पांच मरले जमीन सुबेग सिंह को ठेके पर दी थी। सुबेग सिंह ने यह जमीन खरीदने के लिए उनके साथ अक्टूबर 2012 में सौदा किया। इस जमीन के सौदे को लेकर उनके और सुबेग सिंह के बीच विवाद चल रहा है। नौ सितंबर की रात वह अपने साथी हरमनबीर सिंह के साथ कार से अपनी जमीन पर गया। इस दौरान सुबेग सिंह ने अपने साथी चनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, गुरभेज सिंह निवासी गांव ख्याला कलां, स्वर्ण सिंह निवासी गांव नारली के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान सुबेग सिंह, चनजीत और गुरजीत सिंह ने दोनाली राइफलों के साथ गोलियां चलाई। गोली लगने से हरमनबीर सिंह निवासी गांव अदलीवाल घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed