फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   साफ्टबॉल फाइनल में पहुंची पंजाब की लड़कियां

साफ्टबॉल फाइनल में पहुंची पंजाब की लड़कियां

Sun, 11 Aug 2013 05:36 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Sun, 11 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में चल रहे लड़के और लड़कियों के साफ्टबाल फेडरेशन कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब की लड़कियों की टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में पंजाब का मुकाबला किस टीम से होगा यह तय होना बाकी है। पंजाब की टीम अपने पूल में छत्तीसगढ़ व गोवा को हरा शीर्ष पर रही थी। पूल मुकाबलों के बाद पंजाब की भिड़ंत शनिवार को हिमाचल प्रदेश की लड़कियों से हुई। पंजाब ने शानदार प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश को 4-3 से हरा दिया।
विज्ञापन

एक अन्य मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने दिल्ली को 1-0 से हरा प्रतियोगिता से बाहर किया। अब रविवार को मध्यप्रदेश का मुकाबला हिमाचल प्रदेश से होगा। जो भी टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी, फाइनल में उसका मुकाबला पंजाब से होगा। वहीं दूसरी ओर लड़कों के वर्ग में दिल्ली की टीम ने फेडरेशन कप के फाइनल में प्रवेश पाया। दिल्ली पूल मैच में जम्मू कशमीर को 12-0 से हराया था। इसके बाद दिल्ली ने सुपर मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 8-7 से हरा फाइनल में प्रवेश पाया। लड़कों के वर्ग में पंजाब का मुकाबला मध्यप्रदेश से होना बाकी है। जो भी टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी, उसका मुकाबला छत्तीसगढ़ से होगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम का फाइनल दिल्ली से होगा। जीएनडीयू के डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. एचएस रंधावा ने कहा कि रविवार को शेष मुकाबलों के अलावा दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed