{"_id":"92-40253","slug":"Amritsar-40253-92","type":"story","status":"publish","title_hn":" बार्डर पर बंटी मिठाइयां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर बंटी मिठाइयां
Amritsar
Updated Sat, 10 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के चकन दा बाग में पाकिस्तानी सेना द्वारा पांच भारतीय सैनिकों को मारने से जहां पूरे प्रदेश में तनाव है वहीं बीएसएफ की ओर से ईद पर शुक्रवार को अटारी बार्डर पर पाकिस्तान रेंजरों से मिठाईयों का आदान-प्रदान किया गया। बीएसएफ ने कवरेज के लिए मीडिया के लोगों को भी जेसीपी तक नहीं आने दिया। मीडिया को कस्टम गेट के पास ही रोक दिया गया। इस दौरान बीएसएफ अधिकारी के. मजूमदार ने पाकिस्तान रेंजर के कमांडेंट अधिकारी रमजान से ईद की मिठाई ली। बल के अधिकारियों ने भी पाकिस्तान रेंजरों को ईद मुबारक कहते हुए मिठाई दी।
विज्ञापन