फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किवी से व्यंजन बनाए, उंगलियां चाटती रह गईं महिलाएं

किवी से व्यंजन बनाए, उंगलियां चाटती रह गईं महिलाएं

Sat, 10 Aug 2013 05:36 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Sat, 10 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। नमक शमक फेम शेफ हरपाल सिंह सोखी ने शुक्रवार को अमृतसर के सर्विस क्लब में किवी फल से विभिन्न डिशेस तैयार करके किए और महिलाओं को भी इसके बारे में जानकारी दी। हरपाल सोखी की तैयार की गईं डिशेस का स्वाद चख कर गुरु नगरी की महिलाएं अपनी उंगलियां ही चाटती रह गई। सोखी ‘अमर उजाला’ के सहयोग से जेस्प्री द्वारा करवाए गए इस शो में हिस्सा लेने के लिए अमृतसर पहुंचे थे।
विज्ञापन

सोखी ने यहां महिलाओं को किवी फल से अलग अलग व्यजन तैयार करके दिखाए वहीं किवी फल में पाए जाने वाले लाभदायक तत्वों के संबंध में भी महिलाओं को जानकारी दी। सोखी ने मंच पर भी बुला कर महिलाओं को अलग अलग डिशेस तैयार करनी सिखाई। उनकी ओर से कुकिंग क्लास भी लगाई गई।
विज्ञापन

विभिन्न तरह की डिशेस बनाने के बारे में डेमो दिया। उन्होंने किवी की फिरनी, कोरिएंडर चटनी, किवी का जैम, किवी का तड़के वाला रायता बनाया। तड़के वाले रायता को सभी महिलाओं ने खास तौर पर पसंद किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं के साथ साथ बच्चे और क्लब के सदस्य भी मौजूद थे। इस अवसर पर अवसर पर ऋषि राज सिंह बवेजा ने महिलाओं को किवी फल के गुणों की जानकारी दी। किवी फल को न्यूजीलैंड से लाकर भारत में सप्लाई करने वाले रितेश ने इस फल की अलग अलग बीमारियों को रोकने व इलाज के उपयोगों संबंधी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed