फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सुबह साढ़े चार बजे गिराई 105 दुकानें

सुबह साढ़े चार बजे गिराई 105 दुकानें

Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। घी मंडी से श्री हरमंदिर साहिब को जाने वाली सड़क पर सौंदर्यीकरण योजना के तहत आने वाली 105 दुकानों को नगर सुधार ट्रस्ट ने शनिवार सुबह गिरा दिया। इन इमारतों के गिरने से 500 से अधिक परिवार आर्थिक रूप में प्रभावित हो गए है। हालांकि इन इमारतों को यहां रहने और कारोबार करने वाले लोगों ने बहुत पहले ही खाली कर दिया था। बावजूद इसके इन इमारतों को बचाने के लिए दुकानदार पिछले 15 दिनों से जलियांवाला बाग के बाहर धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन

प्रभावित दुकानदारों के पक्ष में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी कांता चावला समेत कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों ने भी प्रदर्शन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नगर सुधार ट्रस्ट, जिला सिविल और पुलिस प्रशासन ने इन दुकानों को शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गिरा दिया। प्रशासन को आशंका थी कि लोग इमारतें गिराने के विरोध में सड़कों पर आएंगे। इस को मुख्य रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला पुलिस की भी एक टुकड़ी मंगवाई गई थी।
विज्ञापन

घी मंडी से जलियांवाला बाग मार्केट तक की सड़क को चौड़ा करने की एक योजना पंजाब सरकार की ओर से बनाई गई थी। इस सड़क पर मौजूद 105 से अधिक इमारतों में दुकानें चला रहे दुकानदारों को प्रशासन ने माल मंडी और जहाज गढ़ में दुकानें व जगह उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। प्रशासन की ओर से दुकानदारों के साथ बैठकें भी आयोजित की गई। लेकिन दुकानदार उक्त दोनों स्थानों पर जाने को तैयार नहीं थे। दुकानदारों की मांग थी कि पहले उनके विकल्प के रूप में दुकानें उपलब्ध करवाई जाए लेकिन प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलियांवाला बाग मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कुंद्रा ने कहा कि प्रशासन और सरकार ने उनके साथ धोखा करके दुकानें अंधेरे में गिरा दी है। एक ओर दुकानदारों को बातचीत के लिए बुलाया जा रहा है दूसरी और दुकानें गिरा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस बाजार में खानपान के सामान की दुकानें थी जिनमें करियाना, आटा, मनियारी, कपड़ा, रेडीमेड कपड़े और हलवाई आदि की दुकानें थी। वह शांत होकर नहीं बैठेंगे। इसके विरोध में जल्दी ही बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed