फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   रोजगार न मिला तो लाइनमैन फंदे पर झूला

रोजगार न मिला तो लाइनमैन फंदे पर झूला

Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
तरनतारन। रोजगार न मिलने से तनाव में आए लाइनमैन ने घर में फंदे पर झूलकर जान दे दी। मृतक लाइनमैन यूनियन का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष था। आत्महत्या के बाद यूनियन के सदस्यों ने और मृतक के परिजनों ने पंजाब सरकार के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूनियन के तरनतारन के जिला अध्यक्ष और सलाहकार सोमा सिंह ने बताया कि मृतक सरबजीत सिंह उर्फ कैप्टन काजी कोट रोड निवासी रक्षपाल सिंह का पुत्र था। सोमा सिंह के अनुसार यूनियन की पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ मीटिंग हुई थी। मीटिंग में उपमुख्यमंत्री ने बेरोजगार लाइनमैनों को नौकरी देने में आनाकानी की थी। इस बात से सरबजीत सिंह बेहद तनाव में आ गया था। तनाव अधिक होने पर उसने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने सरबजीत का शव कसूर नाले के पुल पर रख दिया और सरकार के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की। उनके साथ यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य भी थे। हंगामा बढ़ने पर एसडीएम बख्तावर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जिला प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को सोमवार को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। यूनियन के अमृतसर के जिला अध्यक्ष रजिंदर शर्मा ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 24 जुलाई को शाम 6:30 बजे यूनियन के शिष्टमंडल से चंडीगढ़ में मीटिंग करेंगे। यूनियन के इस मीटिंग में मृतक सरबजीत सिंह के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और मुख्यमंत्री एक्सग्रेशिया ग्रांट से अनुदान राशि देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed