{"_id":"92-39133","slug":"Amritsar-39133-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग : बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग : बाजवा
Amritsar
Updated Sat, 06 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के महासचिव फतह जंग सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंचायत चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर अपनी हार कबूल कर ली है। बुधवार को पंचायत चुनाव के बाद लोक संपर्क विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर (बार्डर रेंज) अमृतसर ने अकाली दल के हक में विज्ञप्ति जारी कर यह साबित कर दिया है कि पंजाब सरकार ने अकाली उम्मीदवारों को जिताने के लिए सरकारी शक्ति और अधिकारियों का दुरुपयोग किया है।
इस विषय को लेकर पंजाब कांग्रेस के सचिव ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इस पत्र में मांग की है कि उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जिन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करके अकाली उम्मीदवारों को जिताने में भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ज्वाइंट डायरेक्टर ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा कि 160 पंचायतों पर अकाली दल बादल के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। चुनाव पार्टियों के चुनाव निशानों और पार्टियों के नाम पर लड़े ही नहीं गए थे। इस संबंध में बार्डर जोन की ज्वाइंट डायरेक्टर जन संपर्क रुचि कालड़ा ने विज्ञप्ति जारी करके कहा कि गलती से विजयी उम्मीदवारों के साथ अकाली दल बादल का नाम लिखा गया था।