{"_id":"92-37567","slug":"Amritsar-37567-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना
Amritsar
Updated Sat, 18 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
तरनतारन। तरनतारन के गांव जीओंबाला में एएसआई कुलबीर सिंह हत्याकांड के मामले में सैकड़ों किसानों व महिलाओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसान संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस किसानों को परेशान करने के लिए एएसआई की प्राकृतिक मृत्यु को हत्याकांड का नाम दे रही है। पुलिस ने 11 किसान नेताओं को जेल में बंद कर रखा है। पन्नू ने कहा कि जब तक पंजाब सरकार किसानों को रिहा करने का कोई मार्ग नहीं अपनाती तब तक डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का घिराव किया जाएगा। इस मौके किसान नेता गुरलाल सिह पंडोरी, सुखविंदर सिह सभरां, जसबीर सिंह, जुगिंदर सिह उगराहा, हरदीप सिह, कंवलप्रीत पन्नू, करमजीत सिह, जुगिंदर सिंह उगराहा, हरदीप, हरप्रीत सिधवां, गुरबच्चन सिंह चबा, प्रगट सिंह, लखविंदर सिंह पलासौर, गुरभिंदर सिंह भरौवाल, दलबीर सिंह सोहल, कश्मीर सिंह, धन्ना सिंह, सरबजीत सिंह कंग, सतनाम सिंह, तेजिंदर पाल राजू, बीबी रंजीत कौर इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन