{"_id":"92-35813","slug":"Amritsar-35813-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, दो नामजद
Amritsar
Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। छेहर्टा की पुलिस ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी की अनुसार युवती ने थाना छेहर्टा पुलिस को शिकायत की है कि 25 मार्च की शाम वह घर में अकेली थी। आरोपी हरदीप सिंह और अत्तू निवासी भगतूपुरा उनके घर में दाखिल हुए। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया तो उनकी पड़ोसन आ गई। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की और जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन