{"_id":"92-34697","slug":"Amritsar-34697-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अमृतसर में खुलेगा एनआरआई थाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अमृतसर में खुलेगा एनआरआई थाना
Amritsar
Updated Tue, 05 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। पंजाब सरकार ने जालंधर में एनआरआई थाना खोलने के बाद अमृतसर में दूसरा एनआरआई थाना खोलने का फैसला ले लिया है। इस बारे में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इन आदेशों की कापियां बार्डर जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेज दी गई हैं। अब जल्दी ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
बार्डर जोन के जिलों के विदेशों में रह रहे भारतीयों की शिकायतों में वृद्धि हो रही है, जिसको देख कर पंजाब सरकार ने अमृतसर में भी एक एनआरआई थाना खोलने का फैसला लिया है। पिछले दिनों हुए एनआरआई सम्मेलन में भी एनआरआई थाने खोले जाने की मांग उठी थी। कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह सिंह बादल ने भी सम्मेलन में विदेशों में रहने वाले भारतीयों को आश्वासन दिया था कि जालंधर के एनआरआई थानों की तर्ज पर पंजाब के अलग अलग शहरों में एनआरआई थाने खोले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार थाना सदर में ही यह थाना शुरू किया जाएगा। वहां इमारत की कुछ रेनोवेशन भी होगी।