{"_id":"92-34696","slug":"Amritsar-34696-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में पुलिसकर्मियों ने लड़की को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में पुलिसकर्मियों ने लड़की को पीटा
Amritsar
Updated Tue, 05 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर/तरनतारन। तरनतारन के गोइदंवाल बाईपास स्थित पंजाब इंटरनेशनल पैलेस के बाहर एक लड़की से ट्रक ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। लड़की ने इसकी शिकायत जब पुलिस कर्मचारियों से की तो पुलिस कर्मचारियों ने ड्राइवरों का साथ देते हुए लड़की की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला गर्माया तो एसएसपी तरनतारन के आदेशों पर पुलिस के दो हवलदारों को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने आरोेप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ पंजाब इंटरनेशनल पैलेस में शादी समारोह में गई थी। वहां पर किसी बाराती की गाड़ी लेकर आए ड्राइवर साहिब सिंह और शोशी ने उससे छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ की जानकारी उसने अपने पिता व भाई को दी। इस पर ड्राइवर उसके परिजनों के साथ झगड़ने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ड्राइवरों का पक्ष लेते हुए उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। लड़की ने पुलिस कर्मचारियों पर उसकी इज्जत पर हाथ डालने, 18 हजार की नकदी, दो अंगूठियां और कान के टॉप्स छीनने का भी आरोप लगाया।
लड़की ने इस मामले में पंजाब पुलिस के एएसआई नरिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, हेड कांस्टेबल हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, तरसेम सिंह, गुरदीप राज, दविंदर कुमार और आठ अज्ञात पुलिस कर्मचारियों सहित गाड़ी ड्राइवर साहिब सिंह और शोशी को आरोपी ठहराया है।
विज्ञापन
दो पुलिस कर्मी निलंबित : एसएसपी
तरनतारन के एसएसपी कमलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में पुलिस कर्मी दविंदर कुमार और कारज सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। लड़की द्वारा की गई शिकायत की गंभीरता से जांच की जा रही है। उनको पता चला है कि लड़की के आरोप गलत है। असल में सभी एक-दूसरे की जानपहचान वाले हैं। लड़की को छोड़ सभी ने शराब पी हुई थी। मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ शराब के नशे में लड़की के पिता गलत भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जब पुलिस कर्मचारियों ने लड़की के पिता को ऐसा न करने की बात की तो लड़की ने एक पुलिस कर्मचारी की पगड़ी उतार दी। विभाग सारे मामले की गहरी जांच कर रहा है।