फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   रविंदरपाल का परिवार मेरा अपना है : बादल

रविंदरपाल का परिवार मेरा अपना है : बादल

Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शनिवार को मृतक एएसआई रविंदरपाल सिंह के घर रामपुरा शोक प्रकट करने पहुंचे। बादल ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को बारी-बारी अपने गले लगाया और कहा कि यह मेरा अपना परिवार है। वे इस परिवार को किसी भी तरह का कोई दुख तकलीफ भविष्य में नहीं आने देंगे।
विज्ञापन

रविंदरपाल की घायल बेटी के साथ भी मुख्यमंत्री ने बात की और सारे घटनाक्रम की जानकारी ली। बादल ने उसके सिर पर हाथ रखकर कहा कि आप मेरी बेटी हो। परिवार को सरकार पूरा न्याय दिलवाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अहसान करने के लिए पीड़ित परिवार के घर नहीं आए हैं बल्कि एक ईमानदार और मेहनती पुलिस अफसर की मौत पर परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे हैं। रविंदरपाल की मौत के कारण पुलिस विभाग को एक मेहनती और ईमानदार अफसर खोना पड़ा है।
विज्ञापन

मीडिया के साथ बातचीत में सीएम ने कहा कि राज्य में अमन कानून की हालत के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की कोशिश नहीं करने दी जाएगी। राज्य में पूरी तरह अमन कानून है। रविंदरपाल की हत्या एक वहशी काम था। कानून आरोपी को पूरी तरह सजा देगा। रविंदरपाल की हत्या को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी व्यक्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हत्यारा राणा पार्टी का पुराना वर्कर नहीं था। कुछ समय पहले ही वह पार्टी में शामिल हुआ था। उसके पुराने रिकार्ड के बारे में पार्टी के नेताओं को जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि हत्यारे में एक बुजदिली वाली घटना का अंजाम दिया है। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, संसदीय सचिव इंद्रबीर सिंह बुलारिया, कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, डा. नवजोत कौर सिद्धू, डीजीपी सुमेध सैनी, एडीजीपी हरदीप सिंह ढिल्लो, आईजी आरपी मित्तल, डीसी रजत अग्रवाल, एसएसपी ग्रामीण प्रीतपाल सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर अवतार सिंह, डिप्टी मेयर अविनाश जौली, रजिंदर सिंह मेहता और राम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed