फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   उच्च शिक्षा के प्रति घट रहा रुझान

उच्च शिक्षा के प्रति घट रहा रुझान

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Amritsar
Amritsar Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन प्रो. देव प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता के मौजूदा युग में विद्यार्थियों को गुणात्मक व ज्ञान से भरपूर शिक्षा प्रदान किया जाना जरूरी है। विद्यार्थियों पर किताबी ज्ञान थोपने की जगह उनकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाया जाना अति जरूरी है। प्रो. अग्रवाल गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रो. अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि जीएनडीयू के पूर्व वीसी प्रो. जेएस ग्रेवाल और नार्दर्न मिशिगन विश्वविद्यालय यूएसए की अंग्रेजी विभाग की प्रो. जसपाल कौर इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रो. अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा संस्थान देश की सामाजिक और आर्थिक जरूरतों को पूरी करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को वही शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए जो उन्हें रोजगार हासिल करने में सहायता करे। उच्च शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का कम हो रहा रुझान देश की लिए गंभीर चुनौती है। 60 से 70 प्रतिशत विद्यार्थी प्राइमरी शिक्षा में दाखिला लेते हैं परंतु उच्च शिक्षा तक सिर्फ 40 प्रतिशत विद्यार्थी ही पहुंचते हैं। ज्ञान भरपूर समाज के निर्माण के लिए शिक्षा की मानवीय कदर कीमतों का ध्यान रखा जाना भी जरूरी है।
विज्ञापन

जीएनडीयू के पूर्व वीसी प्रो. जेएस ग्रेवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चल कर ज्ञान की रोशनी से दुनिया को चेतन किए जाने का यह समय है। इसलिए शिक्षा के माध्यम से सच्चाई, दया और समानता के संदेश का प्रचार व प्रसार करना शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएसए के विश्वविद्यालय की प्रो. जसपाल कौर ने कहा कि शिक्षा को फिरकापरस्ती से दूर रखा जाना चाहिए। सांप्रदायिकता अल्पसंख्यकों के भविष्य के लिए घातक परिणाम लेकर आती है। शिक्षा विकास मुखी होनी चाहिए न कि समाज को तोड़ने वाली। कार्यक्रम के दौरान जीएनडीयू के वीसी डा. एएस बराड विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed