{"_id":"92-30332","slug":"Amritsar-30332-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द भरती होंगे पांच हजार अध्यापक : मलूका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द भरती होंगे पांच हजार अध्यापक : मलूका
Amritsar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर। शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि पंजाब सरकार जल्दी ही राज्य के सभी स्कूलों में खाली पड़े अध्यापकों के पद भरने जा रही है। चार हजार नए अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिये जा रहे है। जबकि इस के बाद पांच हजार और नए अध्यापक भरती किए जाएंगे। मलूका मंगलवार को अमृतसर में शुरू की गई राज्यव्यापी नशा विरोधी चेतना रैली की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माल रोड में शुरुआत के दौरान झंडी देकर रवाना करते समय मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मलूका ने कहा कि समाज में नशा को खत्म करने के लिए आम लोगों की शामूलियत बेहद जरूरी है। खासकर छात्रों और युवाओं को इस मुहिम में शामिल किया जाना समय की जरूरत है। पंजाब को नशा से मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से जागृति मुहिम हर जिले में शुरू कर दी है। इस मुहिम में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी निश्चित बनाई जा रही है। मलूका ने कहा कि पंजाब सरकार नशा के खिलाफ मुहिम में योगदान डालने वाले स्कूलों को विशेष रूप में सम्मानित करेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, स्कूल की प्रिंसिपल मनदीप कौर, रसाल सिंह डीईओ और जसपाल सिंह डीईओ भी मौजूद थे।
मलूका ने की श्री हरमंदिर साहिब में लंगर की सेवा
अमृतसर। कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका अपने विधानसभा क्षेत्र के अकाली वर्करों के साथ मंगलवार को श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लंगर में सेवा निभाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर की ओर से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकाें और अकाली वर्करों को साथ लेकर लंगर बनाने की सेवा का अभियान शुरू किया था। इसी के तहत ही सिकंदर सिंह मलूका की ओर से लंगर बनाने की सेवा संगत के साथ निभाई। मीडिया से बातचीत में मलूका ने कहा कि गुरुघर में सेवा करने से सुकून और शांति हासिल होती है। इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे।