{"_id":"92-30237","slug":"Amritsar-30237-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कत्लेआम के आरोपियों को दिलवाएंगे सजा : नायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कत्लेआम के आरोपियों को दिलवाएंगे सजा : नायक
Amritsar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। केंद्रीय सोशल जस्टिस संबंधी राज्य मंत्री बलराज नायक ने कहा कि वह दिल्ली दंगों के आरोपियों को सजाएं दिलवाने के लिए अपने विभाग की मंत्री कुमारी सैलजा से बातचीत करेंगे। बातचीत के बाद ही इस बारे में कोई सार्थक हल निकाला जा सकेगा। नायक शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे।
मीडिया के साथ बातचीत में नायक ने कहा कि देश में सभी का बराबरी के अधिकार है। इसलिए भारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा। हर व्यक्ति कानून के अनुसार अपने अधिकार प्राप्त करके अपने ऊपर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग कर न्याय की गुहार लगा सकता है। नायक ने कहा कि अदालतों में लंबे समय से लटक रहे मामलों के समय पर निपटारे के लिए ही जिला स्तर पर फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित की जा रही हैं।
नायक ने कहा कि देश में बंजारा भाईचारे की जनसंख्या 12 करोड़ है जिस मेें बड़ी संख्या में सिख भी है। प्रधानमंत्री ने पहली बार वंजारा भाईचारे में से आजादी के बाद मंत्री बनाया है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में समुदाय की जनसंख्या सबसे अधिक है। वह मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इस अवसर पर एसजीपीसी के अधिकारियों की ओर से केंद्रीय मंत्री को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने पंगत में बैठक कर लंगर भी छका।