{"_id":"92-30129","slug":"Amritsar-30129-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामले में हस्तक्षेप करे केंद्र सरकार ः मक्कड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामले में हस्तक्षेप करे केंद्र सरकार ः मक्कड़
Amritsar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर। एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि वीरवार को दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में दो ग्रुपों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत की जांच उच्च स्तर पर होनी चाहिए। केंद्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए और केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस मामले के पीछे की सच्चाई सामने लाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी करनी चाहिए।
मक्कड़ ने कहा कि असल में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर काबिज सरना ग्रुप दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 31 दिसंबर से पहले करवाने से भाग रहा है। सरना ग्रुप दिल्ली कमेटी के संविधान में भी अपनी मर्जी के अनुसार संशोधन करवाना चाहता है। जिस में दिल्ली सरकार सरना ग्रुप का साथ दे रही है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस हमेशा ही सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करके धार्मिक विवादों में बढ़ाने में भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है उनके को सख्त से सख्त सजाएं मिलनी चाहिए।