{"_id":"92-30092","slug":"Amritsar-30092-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में चमकेगा अमृतसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में चमकेगा अमृतसर
Amritsar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। जिला खेल अधिकारी हरपाल जीत कौर ने कहा कि अमृतसर को खेलों के क्षेत्र में राज्य भर में सब से आगे लाने के लिए जिले में खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत स्कूल स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही विभिन्न खेलों की ओपन प्रतियोगिताएं आयोजित करके जिले में बढ़िया खिलाड़ियों का चुनाव किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने कहा कि अमृतसर में राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में अमृतसर तीसरे स्थान पर रहा है। अमृतसर की लड़कियों ने कबड्डी, टेबल टेनिस, वालीबाल, लान टेनिस, जिम्नास्टिक, हाई जंप आदि में बढ़िया प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार की ओर से भी खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए 127 करोड़ की लागत से 7 हाकी स्टेडियम, 8 बहुउद्देशीय स्टेडियम तैयार किए गए हैं। युवाओं को 5 हजार मल्टीपर्पज और 9 हजार स्पोर्ट किट दिए गए हैं।