{"_id":"669bde5c1640a187570f2edf","slug":"92-lakh-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-business-amritsar-news-c-59-1-asr1003-107084-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कारोबार का झांसा देकर ठगे 92 लाख रुपये, पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कारोबार का झांसा देकर ठगे 92 लाख रुपये, पांच के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 20 Jul 2024 09:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 20 Jul 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कारोबार के नाम पर 92 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना मकबूलपुरा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों का नाम गुरमीत सिंह, सरबजीत सिंह, हरविंदर सिंह उर्फ ननू, हरमीत सिंह और हरजीत कौर है। यह सभी आरोपी लुधियाना के रहने वाले हैं। फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस शिकायत में रंजीत सिंह निवासी संत एवेन्यू ने बताया कि आरोपियों ने उसे अपने कारोबार में बढ़ोतरी करने का झांसा दिया था। आरोपियों ने कहा था कि वह उनके कारोबार कई शहरों में ले जाएंगे। इसी तहत आरोपियों ने उनसे 92 लाख रुपये भी ले लिए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने कोई कार्रवाई न की। वह जब भी इस बारे में बात करते तो आगे से कुछ न कुछ कहकर आरोपी टाल देते। लंबा समय बीतने के बाद भी जब आरोपियों ने कुछ न किया तो उन्होंने अपने पैसे वापिस मांगे। लेकिन आरोपियों ने देने से मना कर दिया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।