फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   साऊदी अरब की सफर जेल में बंद चार भारतीय

साऊदी अरब की सफर जेल में बंद चार भारतीय

Tue, 04 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
साऊदी अरब की सफर जेल में बंद चार भारतीय
सऊदी अरब की जेल में बंद युवक ने वीडियो भेज मांगी मदद
विज्ञापन

गुरदासपुर के नौजवान समेत चार भारतीय वहां की सफर जेल में हैं कैद
एक साल पहले घर की आर्थिक हालात सुधारने गया था मनजिंदर सिंह
परिवार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भगवंत मान से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। घर के आर्थिक हालात सुधारने सऊदी अरब गए मोहल्ला संतनगर (गुरदासपुर) के कमल मनजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस ने तीन अन्य साथियों सहित खुद के सफर जेल में बंद होने का वीडियो परिवार को भेजा है। इसे उसका परिवार बेहद सहम गया है। युवक ने वीडियो में कहा कि वेतन मांगने पर ठेकेदार ने उसे जेल में बंद करवा दिया। हालांकि पुलिस ने प्रिंस को किस आरोप में पकड़ा है, यह न तो वीडियो में बताया गया और न ही परिजनों को इसकी जानकारी है। वीडियो मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके बेटे को वापस लाएं। साथ ही आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान को भी फोन किया। मान ने पासपोर्ट तथा अन्य जानकारी मंगवा कर चार पांच दिन में मामले के हल की बात कही।
पिता बोध सिंह ने बताया कि उनका बेटा प्रिंस सितंबर 2017 में सऊदी अरब गया था। इसके लिए गुरदासपुर के एक एजेंट को 2 लाख रुपये दिए थे। प्रिंस विदेश में ड्राईवरी करने के लिए गया था। एजेंट से प्रिंस को नौकरी पर भी रखवाने की बात हुई थी। प्रिंस ने विदेश पहुंच ड्राइवरी का काम शुरू कर दिया। उसने 8 महीने नवाब नामक व्यक्ति की गाड़ी चलाई, जिसका ठेकेदार ने वेतन नहीं दिया। इसके बाद प्रिंस का वहां पक्का लाइसेंस बन गया। जब प्रिंस ने पैसे मांगे तो ठेकेदार ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसका ड्राइविंग लाइसेंस छीनकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बोध सिंह ने बताया कि सऊदी अरब की सफर जेल में प्रिंस समेत 4 भारतीय बंद हैं, जिनमें 2 पंजाबी और 2 यूपी के हैं। प्रिंस को छोड़कर बाकी सब 5-6 महीने से जेल में बंद हैं। इनमें गांव डल्ला के हरदीप सिंह चाहल, तहसील जगराओ लुधियाना, कमल मनजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गुरदासपुर, नसीम निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश, विवेक कुमार निवासी इलाहाबाद उत्तर प्रदेश शामिल हैं। बोध सिंह के मुताबिक वीडियो में बेटे प्रिंस ने बताया कि करीब 20-22 दिन पहले भारतीय दूतावास के कुछ लोग आए थे और कहा था कि 2-4 दिन में आपको घर भेज दिया जाएगा। इसके बाद ईद की छुट्टियां शुरू हो गईं, उसके बाद कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और उसके चार वर्ष का एक बेटा और 3 वर्ष की एक बेटी है। सऊदी अरब जाने से पहले वह फ्लैक्स बोर्ड बनाने का काम करता था। पत्नी सोनिया ने बताया कि एक साल से उसके पति ने घर पर कोई पैसा नहीं भेजा, जबकि वह घर की हालत सुधारने के लिए ही विदेश गए थे। अब उन्हें ठेकेदार ने जेल में करवा दिया है। उसकी पंजाब व केंद्र सरकार से मांग है कि उसके पति को वापस लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed