फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   आठ नये टयूबवेलों को नहीं मिला बिजली कनेक्शन

आठ नये टयूबवेलों को नहीं मिला बिजली कनेक्शन

Sun, 18 Mar 2018 09:59 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
आठ नये टयूबवेलों को नहीं मिला बिजली कनेक्शन
आठ नये ट्यूबवेलों को बिजली कनेक्शन नही
विज्ञापन

निगम पर करीब 23 करोड़ का बिल बकाया, पॉवरकाम का कनेक्शन देने से इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नगर निगम पठानकोट ने शहर में आठ नये ट्यूबवेल तो लगवा दिए हैं। इन ट्यूबवेलों को अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल सके हैं। पॉवरकाम ने नगर निगम को इन नये टयूबवेलों के लिए बिजली कनेक्शन देने से इंकार कर दिया है। इसकी वजह नगर निगम पर बिजली विभाग का करोड़ों का बिजली बिल बकाया है।
शहर में कई क्षेत्रों पेयजल की भारी किल्लत है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने करोड़ों खर्च करके शहर में कुल आठ नए ट्यूबवेल लगवाए गए हैं। कई महीने बाद भी यह ट्यूबवेल शुरू नहीं हो सके हैं। इसका कारण बिजली कनेक्शन न होना है। नगर निगम पर स्ट्रीट लाइटों, पुराने ट्यूबवेलों समेत कई अन्य बिजली कनेक्शनों का करोड़ों का बिजली बिल बकाया है। बिल न भरे जाने परा पॉवरकम ने बिजली कनेक्शन देने से मना किया है। वहीं दूसरी ओर गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। गर्मियों में पानी की भारी किल्लत को देखते हुए नगर निगम ने ढांगू रोड, सैली रोड, भदरोया, ओंकार नगर, धीरा, रेहड़ी मार्केट, इंदिरा कालोनी, सैली रोड, म्यूनिसिपल कालोनी में नये ्टयूबवेल लगवाए हैं। बिजली कनेक्शन न मिलने के कारण ट्यूबवेल शोपीस बने हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ट्यूबवेलों से लोगों के घरों तक कनेक्टिविटी देने के लिए पाइप लाइन भी निगम अभी तक नहीं बिछा सका है। वाटर सप्लाई की पाइप लाइन के लिए नगर निगम को सरकार से 7.25 करोड़ मिलने थे। टेंडर लगाकर काम शुरू हुआ ही था कि सरकार ने टेंडर पर रोक लगा दी। इससे पाइप लाईन का काम भी अधूरा है। नगर निगम एसडीओ विविकेश के मुताबिक पॉवरकाम का करीब 23 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इसके चलते पॉवरकाम अधिकारियों ने नए बिजली कनेक्शन देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉवरकाम को नगर निगम ने सवा करोड़ रुपये पहले ही दे दिए हैं। पॉवरकाम अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है। उम्मीद है मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। नगर निगम इसके लिए पूरा प्रयास कर रहा है। कनेक्शन मिलते ही ट्यूबवेल शुरू करा दिए जाएंगे। - अनिल वासुदेवा, मेयर पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed