फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 18 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाया, मौत
विज्ञापन

तरनतारन।
गांव जोहल ढाए वाला के 35 वर्षीय किसान मुख्त्यार सिंह ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। किसान ने अपने घर में ही पशु वाले कमरे में फंदा लगा लिया। किसान पर आठ लाख रुपये का कर्ज था।

मृतक किसान के भाई जोगा सिंह ने बताया कि किसान मुख्त्यार सिंह के पास ढाई एकड़ जमीन थी। जमीन पर पैदावार कम होने के कारण उसने कर्ज ले रखा था। कर्ज के कारण वह तनाव व मानसिक परेशानी में रहने लगा। कर्ज के कारण ही उसने गत वर्ष अपनी एक एकड़ जमीन बेच दी थी। अब मात्र डेढ़ एकड़ जमीन में उसका गुजारा मुश्किल से हो रहा था। जब पंजाब सरकार ने ढाई एकड़ तक के किसानों को कर्ज मुक्त करने की घोषणा की तो किसान मुख्त्यार सिंह को अपने कर्ज मुक्ति की कुछ उम्मीद जगी थी। जब पंजाब सरकार की तरफ से भी उसकी कर्ज माफी के संबंध में कोई नोटिफिकेशन नहीं हुआ तो उसने परेशान होकर घर में बने पशुओं के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक किसान अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गया है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रदेश सरकार मृतक किसान के आश्रितों को आर्थिक सहायता दे। पुलिस ने मृतक किसान मुख्त्यार सिंह के परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


फोटो-18भनस्क्त्रस्ञ्जक्त्रस्हृक्क01- मृतक किसान मुख्त्यार सिंह की फोटो।
फोटो-18भनस्क्त्रस्ञ्जक्त्रस्हृक्क02- मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed