फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ---पहले ‘हाउस’ की बैठक में पार्षदों के दिलों में ‘घर’ कर गए निकाय मंत्री----

---पहले ‘हाउस’ की बैठक में पार्षदों के दिलों में ‘घर’ कर गए निकाय मंत्री----

Fri, 09 Feb 2018 10:25 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
---पहले ‘हाउस’ की बैठक में पार्षदों के दिलों में ‘घर’ कर गए निकाय मंत्री----
निकाय मंत्री ने नगर निगम को दिए तीन सौ करोड़
विज्ञापन

पार्षदों को दिया आगे बढ़ने की प्रेरणा
पहली हाउस की बैठक में पार्षदों के दिलों में घर कर गए निकाय मंत्री
कांग्रेस बहुमत वाली निगम सदन में हर प्रस्ताव बिना बहस के हुए पास
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
2018 नगर निगम ‘हाउस’ की पहली बैठक में पहुंचे निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्षदों के दिलों में ‘घर’ कर गए। सिद्धू ने जहां अमृतसर नगर निगम को तीन सौ करोड़ की ग्रांट का ऐलान किया वहीं विपक्षियों के मुंह को ताला लगाते हुए कहा कि मैं जो भी कर रहा हूं वो पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेशों व उनकी प्रेरणा को लेकर। सिद्धू निगम हाउस के पहली बैठक में मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू को छोटा भाई और कमिश्नर सोनाली गिरी को बेची बताया। भले ही सिद्धू ने मेयर की ताजपोशी का बायकॉट किया था और निगम कमिश्नर को चार्जशीट। लेकिन शुक्रवार को हाउस की पहली बैठक में सिद्धू ने जुमले भी कहे और पंजाब सरकार का गुणगान भी किया।
जायका के लिए 102 करोड़, सालिड वेस्ट प्लांट के लिए सात करोड़, स्ट्रीट लाइट के लिए दो करोड़ रुपये दिए। उन्होंने अमृतसर शहर को संवारने के लिए तीन सौ करोड़ की घोषणा कर डाली। उन्होंने दावा किया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अमृतसर के सांसद रह चुके हैं 100 करोड़ रुपयों का फंड में उनसे मांग कर लेकर आऊंगा। मैं तीन सौ करोड़ रुपयों से शहर को संवारना चाहता हूं यही मेरी सोच है।
विज्ञापन


मौजूदा महिला पार्षदों के पति खलल डालते रहे बैठने के लिए
हाउस की पहली बैठक में चुन कर आई महिला पार्षदों के पति हाउस की बैठक में बैठने के लिए खलल डालते रहे। जिसके चलते तय समय से करीब पौने घंटे के बाद हाउस चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बैठक में सारे प्रस्ताव पास
हाउस की पहली बैठक में 5 करोड़ 59 लाख के प्रस्तावों को पास किया जाना था। अभी तीन ही प्रस्ताव पर मोहर लगी थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद प्रमोद बबला ने सदन में खड़े होकर दिशा ही बदल दी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पिछले दस साल तक अकाली-भाजपा केवल लूटती रही है, ऐसे में कांग्रेस की सत्ता निगम व पंजाब में लौटी है। ईमानदारी के साथ हमें काम करना चाहिए। हाउस में जो भी प्रस्ताव रखे हैं उसे पास किया जाए और शहर की नई दिशा को आगे बढ़ाने की योजना बनाई जाए। इस बात पर सदन तालियों से गूंज उठा और बिना बहस ही सात प्रस्ताव पास हो गए। पास होने वाले सातों प्रस्ताव में शहर की साफ सफाई के लिए मुलाजिमों को पक्का करना। दवाइयों की खरीददारी। साफ पेय घर तक पहुंचाना। सीवरेज सिस्टम से जुड़े प्रस्ताव पारित किए गए हैं।

83 पार्षद पहुंचे पहले हाउस बैठक में
अमृतसर नगर निगम में कुल 85 पार्षदों में 83 पार्षद ही पहुंचे। जो दो पार्षद नहीं पहुंचे उनका नाम सुरिंदर चौधरी व संध्या िसक्का है। दोनों आउट ऑफ सिटी बताए जाते हैं।

पहले हाउस की बैठक में महिला पार्षद रही ‘खामोश’
पहले हाउस की बैठक में 50 प्रतिशत चुन कर आई महिला पार्षद खामोश दिखी वहीं कांग्रेसियों के राज में नगर निगम 2018 का पहला प्रस्ताव भाजपा पार्षद अमन ऐरी का पास हुआ। अमन ऐरी ने सदन से निवेदन किया था कि सदन चलाने से पहले हमें उन लोगों को श्रद्धांजलि देनी चा हिए जो कि देश के नाम कुर्बान हो गए हैं। ऐसे में शहीदों को पहले श्रद्धांजलि दी गई।


मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर को मिला समय
सदन में मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, सीनियर डिप्टी मेयर रमण बख्शी व डिप्टी मेयर युनूस कुमार ने जहां जमकर बोला वहीं अजीत सिंह भाटिया, दमनप्रीत सिंह, प्रमोद बबला भी पहली हाउस की बैठक में जनता की आवाज को लेकर जमकर बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed