फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   लूट की वारदतों को अंजाम देने वाला गरोह काबू

लूट की वारदतों को अंजाम देने वाला गरोह काबू

Sat, 15 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
लूट की वारदतों को अंजाम देने वाला गरोह काबू
लूटपाट करने वाले गरोह ने पुलिस पर की फायरिंग
विज्ञापन

- पुलिस ने चोरों तरफ से घेरा तो लूट के सामान और हथियार के साथ किया सरेंडर
- आरोपियों में पांच लोग शामिल, पिछली कई घटनाओं में लिप्तता स्वीकार की
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
जिले की पुलिस ने लूटपाट में छीनाझपटी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को लूटे गए सामान व हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि थाना झबाल की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य विक्रम सिंह निवासी महमूदपुर, गुरलाल सिंह निवासी महमूदपुर, हरचंद सिंह निवासी गांव चीमा, गुरप्रीत सिंह निवासी बलिया वाला और गुरुदेव सिंह निवासी भूरा कोना गांव पंजवाड के पुराने पटवारखाने में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं। पुलिस ने डीएसपी प्यारा सिंह व थाना झबाल के प्रभारी हरचंद सिंह के नेतृत्व में पटवार खाने में दबिश दी। दस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आखिरकार चारों तरह से घिर जाने पर पुलिस के चेतावनी देने के बाद आरोपियों ने खुद को सरेंडर कर दिया।

एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि आरोपियों से एक बलेरो कार, दो मोटरसाइकिल ,एक राइफल डबल बैरल 12 बोर ,6 कारतूस 12 बोर, एक पिस्टल, दातर ,एक किरच ,3 रौंद 315 बोर ,सहित लूट के सामान में शामिल 13 हजार की नगदी ,628 डॉलर, 2 मोबाइल ,एक जोड़ा सोने की बालियां, दो घड़ियां, बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों ने माना कि उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र भिखीविंड खेमकरन व वल्टोहा में हुई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो -15भनस्क्त्रस्ञ्जक्त्रस्हृक्क02-पकडे गए आरोपियों की जानकारी देते एसएसपी दर्शन सिंह मान ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed