{"_id":"596a4a7a4f1c1b2b278b48f1","slug":"91500138106-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके जा रहे शिवसैनिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके जा रहे शिवसैनिक गिरफ्तार
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में श्रीनगर जा रहे शिवसैनिक गिरफ्तार
स्टेट बॉर्डर पर पुलिस ने रोका, शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेशाध्यक्ष भी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
अमरनाथ यात्रियों पर बीते दिनों हुए हमले के विरोध में शनिवार को जेएंडके जा रहे शिवसेना बाल ठाकरे के जत्थे को जेएंडके पुलिस ने स्टेट बॉर्डर पर ही गिरफ्तार कर लिया। शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा समेत सूबे के कई जिलों के शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया गया है।
शिवसेना बाल ठाकरे अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर श्रीनगर जा रहे थे। पठानकोट से जेएंडके की ओर आगे बढ़ते हुए लखनपुर में जेएंडके पुलिस ने स्टेट बॉर्डर पर ही शिवसैनिकों को रोक लिया। इसके चलते शिवसैनिकों ने नेशनल हाईवे पर जमकर प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों ने आतंकवाद और जेएंडके सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि हम शांतिप्रिय लोग हैं। हम देश में शांति चाहते हैं। देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। जेएंडके प्रशासन की ओर से प्रदेश में शिवसेना को न घुसने देने का कोई औचित्य नहीं है।
फोटो -3- पठानकोट से जेएंडके में घुसने के प्रयास पर शिवसेना बालठाकरे के प्रदेशाध्यक्ष को हिरासत में लेती पुलिस।
फोटो -3ए- पठानकोट से जेएंडके के लिए रवाना होते हुए शिवसेना बालठाकरे के कार्यकर्ता।