{"_id":"5b5f43df4f1c1bb8538b6153","slug":"81532969951-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमिस्ट एसोसिएशन गुरदासपुर ने आज पूरा दिन हड़ताल करके दुकानें बंद रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमिस्ट एसोसिएशन गुरदासपुर ने आज पूरा दिन हड़ताल करके दुकानें बंद रखी
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिस्ट एसोसिएशन ने जिलाधीश को दिया मांग पत्र
गुरदासपुर। भारत बंद के तहत सोमवार को केमिस्ट एसोसिएशन गुरदासपुर ने दुकानों को बंद रखा और जिलाधीश केपीए धर्मवीर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सतीश कपूर ने किया। जिलाध्यक्ष सतीश कपूर व शहरी अध्यक्ष प्रभजिंद्र आनंद ने बताया कि पंजाब तंदुरुस्त मिशन के तहत सेहत विभाग द्वारा नशा बेचने वालों पर अंकुश लगाने के नाम पर केमिस्टों को परेशान करना शुरू कर दिया है जिसे लेकर जिला ही नहीं राज्य के केमिस्टों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि केमिस्ट शाप पर जांच करने का कार्य पुलिस सहित अन्य सिविल प्रशासनिक अधिकारियों का नहीं बल्कि ड्रग इंस्पेक्टर अपने स्तर पर जांच कर सकता है जिसकी हमें कोई अपत्ति नहीं है लेकिन कोई पुलिस कर्मचारी, पटवारी, तहसीलदार उनकी दुकान की जांच करे यह हमें मंजूर नहीं है। इस अवसर पर संजीव कपूर महासचिव, डा. सुभाष कुमार उपाध्यक्ष, राकेश नंदा, धीरज धव, अशेक साहनी, किशोर कुमार, अजय कपूर, राकेश अरोड़ा, पलविंद्र सिंह, रजनीश कुमार, जिला मीडिया इंचार्ज मुकेश शर्मा भी उपस्थित थे।
30जीडीआर1-जिलाधीश के पीए को मांग पत्र देते हुए केमिस्ट एसोसिएशन गुरदासपुर के पदाधिकारी।