{"_id":"5b53637f4f1c1b8f568b5a8b","slug":"81532191615-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और कार की भिंडत में एमबीबीएस की छात्रा की मौत,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और कार की भिंडत में एमबीबीएस की छात्रा की मौत,दो घायल
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक-कार की भिंड़त में एमबीबीएस की छात्रा की मौत
हादसे में चाचा और ड्राइवर घायल, पीड़ितों ने शिकायत देने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना सदर के तहत बटाला-गुरदासपुर बाईपास चौक पर शनिवार को दोपहर के बाद कार और ट्रक की आमने सामने हुई भयंकर भिड़ंत में कार में सवार एक एमबीबीएस छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा और कार ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया। तीनों अमृतसर से गुरदासपुर जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर से कार के चिथड़े उड़ गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार राबिया कुंडल (23) पुत्री सुरिंदरपाल सिंह कुंडल निवासी गुरदासपुर अमृतसर के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रही थी। शनिवार को उसका चाचा बलविंदर कुमार निवासी गुरदासपुर कार पर राबिया को अमृतसर से लेकर गुरदासपुर आ रहा था। कार ड्राइवर संजीव कुमार निवासी गुरदासपुर चला रहा था। तीनों अमृतसर से आ रहे थे, जब वह बटाला-गुरदासपुर बाइपास चौक पर पहुंचे तो आमने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार राबिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा बलविंदर कुमार और कार ड्राइवर संजीव कुमार दोनों जख्मी हो गए। हादसा देख आसपास के लोग इकट्ठे हुए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लेकर दोनों घायलों को सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल कराया। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। इस संबंध में सदर थाने के एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन कार मालिकों का कहना है कि वह इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते हैं।
फोटो- 21जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के जीटी रोड पर स्थित हुए सड़क हादसे में हुई क्षतिग्रस्त कार और ट्रक।