{"_id":"5aae94224f1c1bc3758b61fe","slug":"81521390626-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पलटी जीप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पलटी जीप, चालक की मौत
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू पलटी जीप, चालक की मौत
पठानकोट। शहर के निकटवर्ती क्षेत्र नंगलभूर में शटरिंग के सामान से लोड जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जीप चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल मेहरा (27) पुत्र राज कुमार निवासी गांव डमटाल के रूप में हुई है। चौकी नंगलभूर की पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। विशाल अपनी जीप में शटरिंग का सामान लोड करके होशियारपुर से पठानकोट आ रहा था। नंगलभूर के पास अचानक उसकी जीप ने नियंत्रण खो दिया। इससे जीप पलट गई। हादसा शनिवार देर रात करीब 2 बजे घटा। राहगीरों ने विशाल को निजी अस्पताल पहुंचाया। वगां डॉक्टरों ने विशाल को मृत करार दिया। नंगलभूर चौकी के पुलिस कर्मी कुलदीप सिंह ने बताया कि धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।