{"_id":"5a859a7b4f1c1bcb268ba060","slug":"81518705275-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में दिखे संदिग्ध तो BSF ने खंगाल डाला इलाका, ये सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में दिखे संदिग्ध तो BSF ने खंगाल डाला इलाका, ये सच आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ का सर्च अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर में बुधवार को पठानकोट डलहोजी स्टेट हाईवे पर सुकरेत तालाब के पास जंगल में दिखे संदिग्ध संबंधी पंजाब पुलिस के बार्डर जोन के आईजी एसपीएस परमार ने कहा है कि यह सब महज अफवाह थी। भूंड गांव के चार लोग रात के समय गन्ना काट कर ट्रालियों में भर कर लेकर जा रहे थे। जबकि लोगों ने उन्हे आतंकी समझ लिया।
उनके नाम एसएसएपी पठानकोट विवकेशील सोनी के पास उपलब्ध है किंतु वह सुप्रीम कोर्ट में हैं, जिस कारण उनका फोन बंद है। उन्होंने कहा कि वह स्थानीय लोगों के संदिग्ध लोगों के प्रति पुलिस को सूचना देने के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।
आईजी ने कहा कि इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस के साथ साथ आम जनता भी कितनी सचेत हो चुकी है। बीएसएफ के डीआईजी राकेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे इलाके से कोई आतंकी बार्डर पार कर नहीं गया।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान दिन रात सीमा की रखवाली कर रहे हैं। अगर कोई भी पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश करता तो उसे चैलेंज कर गोली मारने के पहले से ही आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसलिए गुरदासपुर इलाके में कोई आतंकी गतिविधियां नहीं है और न ही कोई संदिग्ध दिखे है।