फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   प्रेमी से मिलकर किया पति का कत्ल

प्रेमी से मिलकर किया पति का कत्ल

Mon, 10 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी से मिलकर किया  पति का कत्ल
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
विज्ञापन

- थाना धारीवाल क्षेत्र के गांव जफरवाल में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
थाना धारीवाल के अधीन पड़ते गांव जफरवाल में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर डाली। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक लभ्भा मसीह उर्फ काला पुत्र नजीर मसीह निवासी गांव जफरवाल के भाई पम्मा मसीह ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई लभ्भा मसीह मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते थे। जबकि लभ्भा मसीह की पत्नी बब्बी के गांव के ही एक व्यक्ति तिंदरी के साथ संबंध थे। कई बार लभ्भा मसीह और परिजनों ने बब्बी को ऐसा करने से रोका, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई । रविवार रात जब वे लभ्भा मसीह से मिलने उसके घर गये तो देखा कि चीखने की आवाजें आ रही थीं। दरवाजा खुलाने पर देखा कि भाभी बब्बी चुनरी डालकर अपने पति का गला घोंटने की कोशिश कर रही है। जबकि तिंदरी तेजधार हथियार से उस पर हमला कर रहा था। हालांकि उन्हें देखते ही तिंदरी मौके से फरार हो गया। इसके बाद वे गंभीर रूप से घायल लभ्भा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। इसी बीच उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पम्मा मसीह के बयानों के आधार पर बब्बी तथा तिंदरी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed