{"_id":"5c3382a0bdec2256ce0820f5","slug":"71546879648-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन सरकार किसानों के सर्वपक्षिय विकास हेतु वचनबद्ध : कैबनिट मंत्री रंधावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन सरकार किसानों के सर्वपक्षिय विकास हेतु वचनबद्ध : कैबनिट मंत्री रंधावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदी कर रहे झूठी बयानबाजी : रंधावा
गुरदासपुर। सहकारिता मंत्री पंजाब सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कैप्टन सरकार किसानों के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है और कांग्रेस ने हमेशा किसानों का साथ दिया है। सहकारिता मंत्री रंधावा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के हित में कदम उठाए हैं किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। पंजाब सरकार की ओर से 4 लाख 14 हजार 275 किसानों के 3417 करोड़ रुपये के फसली कर्ज माफ किए जा चुके हैं। जल्द ही 3 लाख अन्य किसानों के करीब 4 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं। मंत्री रंधावा ने प्रधानमंत्री द्वारा गुरदासपुर में रैली के दौरान कैप्टन सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफ न करने संबंधी दिए बयान की आलोचना करते हुए कहा कि देश के मुखी को ऐसी झूठी व बेबुनियाद बयानबाजी से गुरेज करना चाहिए था। विरोधी लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लोग वास्तविकता से भली भांति परिचित है। रंधावा ने कहा कि 10 वर्ष पंजाब पर राज करने वाली पार्टियां बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों का कितना कर्ज माफ किया है।